बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा: दलित छात्रा के साथ गैंग रेप, 3 गिरफ्तार

C

CG Khabar

16 सित. 2025, 09:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

गैंग रेप
गैंग रेप

पुरी । डेस्क: ओडिशा के पुरी जिले में बालिहरचंडी मंदिर के पास एक 19 वर्षीय दलित कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.


पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय हुई, जब पीड़िता अपने पुरुष मित्र के साथ मंदिर के पास बैठी थी. इस दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो खींच लिए और उन्हें हटाने के लिए पैसे की मांग की. 

विज्ञापन


पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि जब पीड़िता और उनके मित्र ने पैसे देने से इनकार किया, तो समूह के दो लोगों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.


अन्य आरोपियों ने पीड़िता के पुरुष मित्र को पीटा और उसके हाथ एक पेड़ से बांध दिए. घटना के बाद पीड़िता सदमे में थी, जिसके कारण प्राथमिकी (FIR) सोमवार (15 सितंबर) की शाम को ब्रह्मगिरी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.


गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में वे दो लोग शामिल हैं, जिन पर दुष्कर्म का आरोप है. पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है, जो अभी फरार है.


बीजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक संजय दास बर्मा ने इस घटना को लेकर बीजेपी नीत राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, “बालिहरचंडी मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, वहां सरकार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए.”

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

5 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP