रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

कन्या स्कूल मर्ज करने का विरोध, छात्राओं ने किया चक्काजाम

H

Hupendra Sharma

13 सित. 2025, 07:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

स्कूल मर्ज
स्कूल मर्ज

गरियाबंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले शिक्षक संघ विरोध कर रहे थे, अब छात्राएं खुलकर सामने आ गई हैं.


शनिवार को गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर कन्या शाला की छात्राओं ने चक्काजाम कर दिया. छात्राओं ने फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

विज्ञापन


दरअसल, फिंगेश्वर कन्या शाला की छात्राएं कन्या और बालक स्कूल को आपस में मर्ज करने का विरोध कर रही हैं.


छात्राओं का कहना है कि कन्या शाला को ठाकुर दलजंगन हाई स्कूल में किए गए मर्ज के आदेश को निरस्त किया जाए.


छात्राएं बालक शाला में पढ़ाई करने नहीं जाना चाहतीं. इसीलिए पिछले तीन माह से इसका विरोध कर रही हैं. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है.


शासन के इस आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर छात्राएं गुरुवार को गरियाबंद कलेक्टोरेट भी पहुंची थीं.


लेकिन यहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई. जिसके बाद छात्राओं ने चक्काजाम करने का निर्णय लिया है.


छात्राओं ने बताया कि गुरुवार को फिंगेश्वर से 60 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल की सभी छात्राएं गरियाबंद कलेक्टोरेट पहुंची थीं.


छात्राएं युक्तियुक्तकरण के तहत किए गए स्कूल विलय का विरोध दर्ज कराना चाहती थीं.


छात्राएं इस संबंध में कलेक्टर से मुलाकात करने की कोशिश की. आरोप है कि कलेक्टर उनसे बिना मिले ही वहां से निकल गए.


बताया गया कि युक्तियुक्तकरण के तहत फिंगेश्वर मुख्यालय में स्थित 425 छात्राओं की संख्या वाले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 225 संख्या वाले बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ मर्ज कर दिया गया है.


इस फैसले के खिलाफ छात्राओं के साथ-साथ पालक और विद्यालय प्रबंधन समिति भी विरोध कर रहे हैं.


छात्राओं का कहना है कि वे छात्रों के साथ एक ही स्कूल में पढ़ना नहीं चाहतीं. वे शांत वातावरण में पढ़ाई करना चाहती हैं. 


छात्राओं का यह भी कहना है कि स्कूल को मर्ज करने से पढ़ाई का माहौल खराब हो गया है. छात्राओं ने यहां तक चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो वे स्कूल जाना बंद कर देंगीं. 


बताया गया कि छात्राओं के इस आंदोलन का नेतृत्व बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी के नेता कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

3 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

4 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

9 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

11 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

14 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP