रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

मुख मैथुन भी दुष्कर्म की श्रेणी में आता है: छत्तीसगढ़ HC

C

CG Khabar

05 जन. 2026, 10:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया है कि 'ओरल पेनेट्रेशन' (मुख मैथुन) भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के तहत 'दुष्कर्म' की परिभाषा के भीतर आता है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने एक 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण और यौन शोषण के दोषी 20 वर्षीय युवक, प्रीतम गिर, की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की. 


अदालत ने निचली अदालत के उस फैसले को सही ठहराया जिसमें आरोपी को पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई गई थी.

विज्ञापन


यह मामला दिसंबर 2018 का है, जब बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में आरोपी ने दो नाबालिग बच्चियों को गुटखा मंगाने के बहाने बहला-फुसलाकर अगवा किया था. इसके बाद वह उन्हें तालाब के पास ले गया और पीड़िता के साथ यौन शोषण किया. 


आरोपी ने दलील दी थी कि पीड़िता की उम्र का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है और गवाहों के बयान संदेहास्पद हैं, लेकिन हाईकोर्ट ने स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर पीड़िता की उम्र 9 वर्ष मानी और साक्ष्यों को पर्याप्त पाया.


अदालत ने अपने फैसले में जोर देकर कहा कि एक बाल पीड़िता का बयान, यदि वह विश्वसनीय और स्वाभाविक है, तो सजा के लिए पर्याप्त आधार है और इसके लिए किसी अन्य पुख्ता सबूत (Corroboration) की आवश्यकता नहीं होती. 


मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल जांच में कपड़ों पर मिले मानवीय शुक्राणुओं के निशानों ने भी अपराध की पुष्टि की. 


कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि आरोपी द्वारा किया गया कृत्य कानूनन 'पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट' और 'रेप' की श्रेणी में आता है, इसलिए दोषी किसी भी राहत का हकदार नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

एक दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

2 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

3 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

3 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP