शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण, महिला समेत 5 गिरफ्तार

C

CG Khabar

06 मई 2026, 02:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

फूलबासन बाई के अपहरणकर्ता गिरफ्तार
फूलबासन बाई के अपहरणकर्ता गिरफ्तार

राजनांदगांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता फूलबासन बाई यादव को अगवा करने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. 5 मई को हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी खुशबू साहू सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है. 


पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जो बेमेतरा और दुर्ग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि अपहरण की पूरी योजना स्व-सहायता समूह चलाने वाली खुशबू साहू ने तैयार की थी. आरोपी महिला फूलबासन बाई के प्रभाव और कद से ईर्ष्या रखती थी और उनके जैसा ही रुतबा हासिल करने के लिए उन्हें अगवा कर अपने समूह का विस्तार करना चाहती थी. 


आरोपियों ने फूलबासन बाई को उनके घर से जबरन वाहन में बिठा लिया था, लेकिन गढुला रोड पर ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी और सक्रिय चेकिंग की वजह से आरोपी पकड़े गए. 


पुलिस ने मौके पर ही फूलबासन बाई को सुरक्षित छुड़ा लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया है. वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता की सुरक्षा बढ़ाते हुए उनके साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

33 मिनट पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

41 मिनट पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

13 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

13 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP