बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

ब्रिक्स में शामिल होने के लिए फिलिस्तीन ने आवेदन किया

C

CG Khabar

27 सित. 2025, 01:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

ब्रिक्स
ब्रिक्स

नई दिल्ली । डेस्क: फिलिस्तीन ने ब्रिक्स (BRICS) में सदस्यता के लिए औपचारिक आवेदन कर दिया है. हाल के हफ्तों में कई देशों द्वारा फिलिस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता मिलने के बाद यह कदम उठाया गया. फिलिस्तीनी राजदूत ने बताया कि आवेदन भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है.


फिलिस्तीन के रूस में राजदूत अब्देल हाफिज नोफाल ने कहा, “हमने आवेदन जमा किया है, लेकिन हमारी कुछ शर्तें हैं. फिलहाल हमें लगता है कि पूर्ण सदस्य बनने तक हम अतिथि के रूप में ही ब्रिक्स से जुड़े रहेंगे. अभी तक हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.”

विज्ञापन


ब्रिक्स की शुरुआत ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई थी. 2024 में इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हुए, जबकि 2025 में इंडोनेशिया को भी सदस्यता मिली.


इस बीच, चीन ने फिलिस्तीन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि ब्रिक्स एक ऐसा मंच है जहां उभरते बाज़ार और विकासशील देश आपसी सहयोग के माध्यम से बहुध्रुवीय दुनिया और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अधिक लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ते हैं. 


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, “ग्लोबल साउथ के देशों में ब्रिक्स को व्यापक पहचान मिली है. हम और समान विचारधारा वाले साझेदारों का स्वागत करते हैं ताकि एक न्यायपूर्ण और समान वैश्विक व्यवस्था बनाई जा सके.”


गौरतलब है कि हाल ही में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और ब्रिटेन ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है.(फोटो-प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आसिफ मर्चेंट- पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में 330 महीने की सजा
देश-विदेश

ट्रंप-बाइडेन की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल की जेल

43 मिनट पहले

राहुल गांधी अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में
देश-विदेश

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के आर्थिक और चुनावी दावों से छिड़ा सियासी संग्राम

एक घंटा पहले

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा- फाइल फोटो
देश-विदेश

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा

एक घंटा पहले

शी-पुतिन, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर सहमति
देश-विदेश

शेनझेन में मिले शी और पुतिन, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर सहमति

एक घंटा पहले

फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

13 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP