रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

ट्रेनों के रद्द होने के बीच पीएम ने किया री-डेवलप स्टेशनों का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ के 5 री-डेवलप रेल्वे स्टेशनों का मोदी ने किया उद्घाटन

C

CG Khabar

22 मई 2025, 08:11 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

मोदी ने किया रेल्वे स्टेशनों का उद्घाटन
मोदी ने किया रेल्वे स्टेशनों का उद्घाटन

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में यात्री ट्रेनों के लगातार रद्द होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन किया. इनमें छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं. इन सभी रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है.


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं. मालगाड़ियों के लिए अलग से विशेष ट्रैक बनाया जा रहा है. देश में पहली बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के पुनर्विकसित किये गये पुराने स्टेशनों के साथ ही देशभर के 103 स्टेशनों का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया हैरान है. 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ट्रेनों को भी आधुनिक कर रहा है. वंदे भारत ट्रेन, नमो भारत ट्रेन देश की नई गति को दर्शाती है.देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है. बीते 11 साल में सैकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है. 34 हजार किमी से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए

कल ही 9 ट्रेनों को रद्द किया गया


छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनों को 21 मई यानी कल से 28 जून तक रद्द कर दिया गया. इसमें से चार गाड़ियां अलग-अलग दिनों में कैंसिल रहेगी. भीषण गर्मी के बीच झारखंड और ओडिशा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां और बढ़ेंगी.


ट्रेनों के रद्द होने पर दैनिक रेल यात्री संघ ने नाराजगी जताई है. संघ के अध्यक्ष अश्वनी शुक्ला ने आरोप लगाया है कि लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर एक्सप्रेस ट्रेनों, वंदे भारत, दूरंतो और मालागाड़ी को रवाना किया जा रहा है.


रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है, जिसके कारण ट्रेनें कैंसिल की गई हैं.


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दावा किया है कि यह काम तेजी से कराया जा रहा है, जिसके चलते फिलहाल, यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हो रही है. 

डोंगरगढ़ में यात्रियों की नाराजगी


डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में एक तरफ उद्घाटन समारोह चल रहा था तो दूसरी तरफ यात्रियों की नाराजगी देखने को मिली.यात्रियों का कहना था कि स्टेशन का विकास तो हो रहा है, लेकिन हमें ट्रेन के लिए 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है. कोविड के दौरान बंद की गई ट्रेनें अभी तक शुरू नहीं हुई हैं.


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तहत महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं दी गई हैं.


राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है. इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है, जिनका PM मोदी ने उद्घाटन किया.


उद्घाटन के दौरान अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूदगी रही. वहीं रायपुर के उरकुरा में राज्यपाल रमेन डेका, भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भानुप्रतापपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव, डोंगरगढ़ में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय मौजूद रहे.

ह

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

2 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

2 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

8 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

10 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

12 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP