बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

ट्रंप से डरते हैं PM मोदी- राहुल गांधी का दावा

C

CG Khabar

29 अक्टू. 2025, 06:01 PM 3 मिनट में पढ़ें 20

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार यह दावा किए जाने पर कि उन्होंने व्यापार के खतरे का इस्तेमाल करके भारत और पाकिस्तान के बीच के संघर्ष को रुकवाया था, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.


जयराम रमेश ने ट्वीट कर साधा निशाना

विज्ञापन



कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए ट्रंप के जापान और दक्षिण कोरिया में दिए गए बयानों के वीडियो क्लिप साझा किए, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को व्यापार के डर से रोकने का दावा दोहराया था.


रमेश ने अपने पोस्ट में कहा कि "खुद को '56 इंच का सीना' कहने वाले, लेकिन अब पूरी तरह से बेनकाब और सिकुड़े हुए प्रधानमंत्री अब भी शांत हैं." उन्होंने कहा कि ट्रंप अब तक यह दावा 54 बार कर चुके हैं – अमेरिका, कतर, सऊदी अरब, मिस्र, यूके में; उड़ान के दौरान और ज़मीन पर. रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, "कोई आश्चर्य नहीं कि उनके अच्छे दोस्त (मोदी) अब उन्हें गले नहीं लगाना चाहते."


राहुल गांधी ने रैली में PM मोदी पर लगाए आरोप


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से "डरा हुआ" बताया.


गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को साहस दिखाना चाहिए और जब वह अगली बार बिहार आएं तो उन्हें यह साफ-साफ कहना चाहिए कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं.


उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने "ऑपरेशन सिंदूर" को रोकने के लिए प्रधानमंत्री को धमकाने का दावा 50 बार किया है, लेकिन पीएम मोदी "एक शब्द भी नहीं बोले." राहुल गांधी ने कहा कि जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने खड़े होकर यह कहने की हिम्मत नहीं है कि 'आप झूठ बोल रहे हैं', वह बिहार का विकास नहीं कर सकता.


रैली के बाद 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए गांधी ने लिखा, "डरिए मत मोदी जी, जवाब देने की हिम्मत दिखाइए." उन्होंने कहा कि ट्रंप एक के बाद एक देश में मोदी का अपमान कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने व्यापार का डर दिखाकर मोदी को 'ऑपरेशन सिंदूर' रोकने पर मजबूर किया और 7 विमान गिराए गए थे.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

3 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

3 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

14 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

14 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

14 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP