सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मुस्कान प्रधान को पुलिस विभाग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

C

CG Khabar

02 जुल. 2026, 02:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

मुस्कान प्रधान
मुस्कान प्रधान

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अपनी शादी के मंडप में एक साहसिक फैसला लेकर सुर्खियों में आईं मुस्कान प्रधान एक बार फिर चर्चा में हैं. समाज में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनने वाली मुस्कान को अब जांजगीर जिला पुलिस ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. 


उन्हें जिला परिवार परामर्श केंद्र का परामर्शदात्री सदस्य नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है. इस नई भूमिका में मुस्कान अब बिखरते हुए परिवारों को जोड़ने, वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण निपटारा करने और जरूरतमंद लोगों की काउंसलिंग करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी.

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पहले चांपा क्षेत्र के कोसमंदा गांव में मुस्कान की शादी तय हुई थी. विवाह के तय मुहूर्त पर जब दूल्हा अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर मंडप में पहुंचा, तो मुस्कान ने अपने आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता का परिचय देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया था. 


मंडप में लिए गए उनके इस निडर फैसले की पूरे प्रदेश में जमकर तारीफ हुई थी. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने भी उनके इस साहस को सलाम करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया था.


अब पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर ही मुस्कान को यह नई जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, जिले में लगातार बढ़ रहे पारिवारिक कलह और आपसी मतभेदों को सूझबूझ से सुलझाने के उद्देश्य से इस काउंसलिंग सेंटर का विस्तार किया गया है. 


पुलिस विभाग का मानना है कि मुस्कान के पास जो सकारात्मक दृष्टिकोण, सामाजिक सोच और संवेदनशीलता है, वह टूटते हुए रिश्तों को बचाने में बेहद मददगार साबित होगी. मुस्कान की यह नियुक्ति समाज सेवा के क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP