मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति जस की तस: हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

C

CG Khabar

22 अक्टू. 2025, 03:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

दिल्ली दीपावली
दिल्ली दीपावली

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. शहर के कुल 38 निगरानी केंद्रों में से 34 'रेड ज़ोन' में हैं. अधिकांश क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' से 'गंभीर' स्तर पर बनी हुई है.


दिवाली बीतने के एक दिन बाद भी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. मंगलवार रात को भी सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए देर रात तक जमकर आतिशबाजी हुई, जिसके कारण बुधवार सुबह भी दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' स्तर पर टिका रहा.

विज्ञापन


सीपीसीबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 7 बजे दर्ज किया गया 345 का औसत AQI 'बहुत खराब' श्रेणी को दर्शाता है. पंजाब बाग और वज़ीरपुर जैसे कुछ क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता 400 का आंकड़ा पार कर गई है.


बुधवार सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश इलाके धुंध की मोटी परत से ढके रहे. हालांकि, मंगलवार की तुलना में स्थिति में मामूली सुधार हुआ है. मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता 451 थी, जो 'अति गंभीर' श्रेणी में थी.


गौरतलब है कि हवा में PM 2.5 का औसत स्तर 488 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित खतरे की सीमा से लगभग 100 गुना अधिक है.


AQI श्रेणी:


0-50: 'अच्छा'

51-100: 'संतोषजनक'

101-200: 'मध्यम'

201-300: 'खराब'

301-400: 'बहुत खराब'

401-450: 'गंभीर'

450 से अधिक: 'अति गंभीर'


दिवाली के बाद प्रदूषण को रोकने के लिए इस साल भी दिल्ली में कई कदम उठाए गए थे, जैसे कि पटाखों की बिक्री, भंडारण और निर्माण पर प्रतिबंध. हालांकि, कोर्ट ने सशर्त हरित पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति दी थी, लेकिन दिल्लीवासियों ने इन नियमों की परवाह नहीं की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

9 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

10 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

23 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

5 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP