शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

प्रतापपुर: दंतैल हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला

C

CG Khabar

28 जुल. 2026, 02:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

हाथी का हमला
हाथी का हमला

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के अंतर्गत आने वाले खरसोता-परमेश्वरपुर के जंगलों में तड़के उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक आक्रामक दंतैल हाथी ने रिहाइशी इलाके के पास बनी कच्ची झोपड़ी पर हमला बोल दिया. ओड़गी ब्लॉक के ग्राम खड़ली निवासी 58 वर्षीय संधारी पंडो शुक्रवार रात मुख्य मार्ग से अंदर स्थित अपने आशियाने में सो रहे थे. 


अचानक पहुंचे गजराज ने झोपड़ी को ध्वस्त करते हुए संधारी को अपनी सूंड में जकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटक कर निर्दयता से कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन


सुबह जब आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां का मंजर देखकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा गया. 


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. 


प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत वन विभाग ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है. 


गौरतलब है कि इस इलाके में हाथियों का आतंक नया नहीं है. ठीक एक वर्ष पूर्व भी इसी जंगल के समीप एक अन्य ग्रामीण को हाथी ने इसी तरह अपना शिकार बनाया था, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

10 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

15 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

16 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP