शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य में कोयला खनन के लिए 7 लाख पेड़ काटे जायेंगे

छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य में कोयला खनन के लिए 4.48 लाख पेड़ काटे जायेंगे

C

CG Khabar

08 मई 2026, 03:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

हसदेव अरण्य जंगल
हसदेव अरण्य जंगल

नई दिल्ली । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जैव विविधता से भरपूर और 'मध्य भारत के फेफड़े' कहे जाने वाले हसदेव अरण्य जंगल के एक बड़े हिस्से को कोयला खनन के लिए साफ करने की तैयारी शुरू हो गई है. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अपनी 'केंटे एक्सटेंशन' कोयला खदान के विकास के लिए 1,742.6 हेक्टेयर की महत्वपूर्ण वन भूमि के उपयोग और पेड़ों को काटने का औपचारिक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है. 


यह खदान राजस्थान के छाबड़ा और सूरतगढ़ बिजली संयंत्रों में कोयले की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवंटित की गई थी, जिसका संचालन वर्तमान में अडानी समूह द्वारा किया जा रहा है. पर्यावरण मंत्रालय की वन सलाहकार समिति (FAC) अब इस PSU के प्रस्ताव की बारीकी से समीक्षा कर रही है.

विज्ञापन


इस महत्वाकांक्षी परियोजना का स्थानीय स्तर पर भारी विरोध शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन (CBA) जैसे जमीनी संगठनों ने केंद्र सरकार को भेजे अपने प्रतिवेदन में राजस्थान सरकार के दावों को गुमराह करने वाला बताया है. 


सामाजिक कार्यकर्ताओं का तर्क है कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने राजस्थान की भविष्य की बिजली आवश्यकताओं के अनुमानों में कटौती की है, ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का कोई ठोस सार्वजनिक आधार नजर नहीं आता. 


दूसरी ओर, RVUNL ने वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का हवाला देते हुए लगभग 3,236 हेक्टेयर भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण का प्रस्ताव दिया है. 


हालांकि, विशेषज्ञों की चिंता इस बात को लेकर है कि यह इलाका हाथियों, तेंदुओं और भालुओं जैसे संरक्षित जीवों का एक प्रमुख गलियारा है और यहां खनन शुरू होने से न केवल पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगा, बल्कि हसदेव नदी के जलग्रहण क्षेत्र पर भी संकट गहरा जाएगा. 


यह वही क्षेत्र है जिसे पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान 'नो-गो ज़ोन' घोषित किया गया था, लेकिन अब कोयले की मांग और औद्योगिक विस्तार के बीच यहां बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का खतरा मंडरा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

15 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

7 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

7 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

7 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

7 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP