बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

BJP सांसद संदीप पाठक पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, दो गैर-जमानती FIR दर्ज

C

CG Khabar

02 मई 2026, 08:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

संदीप पाठक-भाजपा
संदीप पाठक-भाजपा

चंडीगढ़ । डेस्क: आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ राज्य के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों में दो गैर-जमानती FIR दर्ज की हैं. इन मामलों के सामने आने के बाद पाठक की गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है.


ताजा घटनाक्रम में पंजाब पुलिस की एक टीम संदीप पाठक के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर पहुंची, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे. पुलिस की छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और तिलक मार्ग थाने के SHO समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात कर दिए गए हैं.

विज्ञापन


इस कार्रवाई ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है. भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने इसे "राजनीतिक प्रतिशोध" करार दिया है. बता दें कि संदीप पाठक उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में AAP से नाता तोड़कर भाजपा में विलय कर लिया था. 


पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जैसे ही पाठक ने पार्टी छोड़ी, उनके खिलाफ मामले दर्ज कर दिए गए, जो साफ तौर पर दिखाता है कि राज्य सरकार पुलिस का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में कर रही है.


अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी सवाल उठाया कि जब पाठक सरकार के करीब थे तब वे पाक-साफ थे, लेकिन पाला बदलते ही उन पर संगीन आरोप लगा दिए गए. 


यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता के ठिकानों पर भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने छापेमारी की थी. 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में AAP की बड़ी जीत के पीछे संदीप पाठक को मुख्य रणनीतिकार माना जाता रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

7 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

7 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

17 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

17 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

18 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP