मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

'रात गई बात गई': बेबाक राय देकर फंसीं काजोल-ट्विंकल

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2025, 09:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

काजोल-ट्विंकल
काजोल-ट्विंकल

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड में विवाहित जीवन में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर यानी व्याभिचार की घटनाएँ कोई नई बात नहीं हैं. हालांकि, हाल ही में अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना ने अपने टॉक शो में इस मुद्दे पर जो विचार रखे, उससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है.


ट्विंकल और काजोल के एक कार्यक्रम में हाल ही में जान्हवी कपूर और करण जौहर मेहमान बनकर आए थे. बातचीत के दौरान जब संबंधों में धोखे (चीटिंग) का मुद्दा उठा, तो काजोल और ट्विंकल खन्ना ने 'शारीरिक बेवफाई' को बहुत बुरा मानने से इनकार कर दिया. करण जौहर ने भी उनकी राय का समर्थन किया.

विज्ञापन


काजोल ने इस दौरान कहा, "रात खत्म, बात खत्म. इतना सोचने की क्या जरूरत है!" तीनों ने एक सुर में कहा कि शारीरिक रूप से ठगने के बजाय मानसिक धोखा ज्यादा तकलीफदेह होता है.


हालांकि, युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हुईं. उन्होंने बार-बार दोहराया, "दोनों ही बुरी चीजें हैं. इसमें ज्यादा-कम का आकलन नहीं किया जा सकता." इस पर ट्विंकल ने जहानावी को सलाह दी कि जब वह 50 साल की हो जाएंगी, तो शायद वह उनकी बात से सहमत होंगी.


बावजूद इसके, जान्हवी कपूर अपने विचारों पर अडिग रहीं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर अब जहानावी की खूब तारीफ हो रही है. 


वहीं, व्याभिचार (विशेषकर शारीरिक बेवफाई) को हल्के में लेने के कारण काजोल और ट्विंकल खन्ना की कड़ी आलोचना की जा रही है और नेटिज़न्स उनके विचारों को 'अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण' बता रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Robert Pattinson- Next James Bond
रचना संसार

सिनेमा की सबसे बड़ी जासूसी विरासत अब रॉबर्ट पैटिंसन के कंधों पर, बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड

12 घंटे पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी जान से मारने की नई धमकी

19 घंटे पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, फिराक में थे दो शूटर

एक दिन पहले

कंगना रनौत- भाजपा सांसद
रचना संसार

गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश में FIR दर्ज

3 दिन पहले

दिलजीत दोसांझ- पंजाबी गायक
रचना संसार

अहमदाबाद: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब और हथियारों वाले गानों को रोकने की मांग

3 दिन पहले

रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP