राघव चड्ढा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सीएम मान ने की सदस्यता रद्द करने की मांग
नई दिल्ली । डेस्क: पंजाब की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा में शामिल हुए बागी गुट के बीच तकरार राष्ट्रपति भवन तक पहुँच गई. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने तीन अन्य सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर पंजाब सरकार पर 'प्रतिशोध की राजनीति' करने का आरोप लगाया.
चड्ढा का दावा है कि आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों को राज्य की एजेंसियों के माध्यम से डराया और धमकाया जा रहा है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की.
दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा.
सीएम मान ने उन छह राज्यसभा सांसदों की सदस्यता तुरंत समाप्त करने का आग्रह किया, जिन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात कर भाजपा का दामन थामा है.
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को आप के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी के सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए भाजपा में विलय कर लिया था, जिनमें से अधिकांश सांसद पंजाब से ताल्लुक रखते हैं. इस दल-बदल के बाद अब दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक मोर्चा खोले हुए हैं.