सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव

वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव

C

CG Khabar

02 अग. 2025, 02:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

राहुल देव
राहुल देव

भिलाई | संवाददाताः इस वर्ष का वसंधुरा सम्मान पत्रकार, लेखक एवं सम्पादक राहुल देव को दिया जाएगा. देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोकजागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का यह रजत जयंती वर्ष है. वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति ने 25 वें वसुंधरा सम्मान के लिए राहुल देव के नाम की घोषणा की है.


निर्णय समिति के सदस्यों में ई.वी. मुरली, डा. विश्वेश ठाकरे, श्वेता उपाध्याय, डा. रक्षा सिंह, वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव, स्वागत समिति अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, सचिव मुमताज़ शामिल रहे.

विज्ञापन


सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 14 अगस्त को दोपहर एक बजे महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया जाएगा.


निर्णायक समिति ने अपने वक्तव्य में कहा है कि राहुल देव देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार हैं. राहुल देव ने सामाजिक सरोकारों तथा भाषा के स्वरूप और संस्कार के प्रति बेहद संजीदा पत्रकारिता की है. राहुल देव की पत्रकारिता चार दशकों से अधिक समय की है.


1986में उस समय की श्रेष्ठ पत्रिकाओं में शुमार माया पत्रिका से हिंदी पत्रकारिता में पदार्पण करने के पूर्व राहुल देव अंग्रेजी के राष्ट्रीय पत्र /पत्रिकाओं दि पायनियर, इलस्ट्रेटेड वीकली तथा द वीक में काम कर चुके थे. वे प्रोब और करेंट में भी रहे.


राहुल देव दैनिक समाचार पत्र जनसत्ता के भी संपादक रहे. न्यूज चैनल आज तक से टीवी पत्रकारिता की शुरुआत करके श्री राहुल देव ने दूरदर्शन समाचार, जी न्यूज़ एवं जनमत में शीर्ष जिम्मेदारियां निभाई.


वे सीएनबीसी के प्रधान सम्पादक व सीईओ रहे. वे 2015 से 2019 तक लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित अध्यक्षीय शोध कदम के मानद सलाहकार रहे. पत्रकारिता के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित राहुल देव 2017 में राष्ट्रपति द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित हुए.


संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से यह समारोह लोकजागरण की संस्था " वसुंधरा," श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन, भिलाई इस्पात संयंत्र आफिसर्स एसोशिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. 


अभी तक के सम्मानित

विगत वर्षों में स्व. रमेश नैयर, स्व.श्याम लाल चतुर्वेदी, स्व.कुमार साहू, स्व.बसंत कुमार तिवारी, स्व.विनोद शंकर शुक्ल, स्व. शरद कोठरी, स्व.बबन प्रसाद मिश्र, डा.हिमांशु द्विवेदी, दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, गिरिजाशंकर, ज्ञान अवस्थी, श्याम वेताल, अभय किशोर, डा.सुशील त्रिवेदी, गिरीश पंकज, बी.के.एस.रे, प्रकाश दुबे, स्व.तुषार कांति बोस, ई.वी.मुरली, सतीश जायसवाल ,लीलाधर मंडलोई, सुधीर सक्सेना एवं डा.विश्वेश ठाकरे को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

14 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

14 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

18 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

18 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

19 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP