बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है-राहुल गांधी

C

CG Khabar

19 मई 2026, 11:08 AM 1 मिनट में पढ़ें 11

बड़ा आर्थिक तूफान
बड़ा आर्थिक तूफान

नई दिल्ली | डेस्क: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि एक बड़ा 'आर्थिक तूफ़ान' आने वाला है, जिसका असर आम आदमी पर पड़ेगा.


राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, अब एक बड़ा आर्थिक तूफ़ान आने वाला है. उन्होंने जो ढांचा अदानी और अंबानी के पक्ष में बनाया है, वह टिक नहीं पाएगा. दुःख की बात यह है कि इसका असर आम जनता पर पड़ेगा."

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इसका असर अदानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे. यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा."


राहुल गांधी ने कहा, "कोई ठोस क़दम उठाने के बजाय नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि कोई भी विदेश यात्रा न करे, जबकि वे ख़ुद दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं."


गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वर्क फ्रॉम होम अपनाने, एक साल तक सोना न ख़रीदने और विदेश यात्राओं को सीमित करने की अपील की थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

एक घंटा पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'बिलोंगिंग' में छलका दर्द: यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी ने लड़ी थी कैंसर से जंग

2 घंटे पहले

मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

7 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

8 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

8 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP