बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

C

CG Khabar

20 मई 2026, 01:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

कोर्ट
कोर्ट

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है. अतिरिक्त न्यायाधीश (एफटीएससी पॉक्सो एक्ट न्यायालय) ने मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कड़े कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही दोषी पर 5 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है.


यह पूरा मामला रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र से जुड़ा है. मई 2025 में पीड़िता के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि कक्षा 12वीं की छात्रा स्कूल का फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. 

विज्ञापन


पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, तो पीड़िता की मौजूदगी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पाई गई.


इसके बाद पुलिस की एक टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोहंदी में दबिश दी और अजीत कुमार नामक व्यक्ति के ठिकाने से किशोरी को सकुशल बरामद किया. 


महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष दिए गए बयानों में पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी उसे शादी का लालच देकर अपने साथ ले गया था और वहां उसे करीब 10 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया.


किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया और अदालत में चार्जशीट पेश की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो कोर्ट ने महज एक साल के भीतर सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी को सख्त सजा से दंडित किया. अदालत में इस मामले की पैरवी शासकीय अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP