शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ कोर्ट ने हत्यारे को सुनाई उम्रकैद की सजा

C

CG Khabar

01 जून 2026, 01:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

कोर्ट
कोर्ट

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब पीने के लिए रुपए न देने पर एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या करने वाले दोषी को अदालत ने ताउम्र जेल की सजा सुनाई है. यह पूरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिंगारी दर्रापारा गांव की है, जहां मामूली कहासुनी ने एक खूनी रूप अख्तियार कर लिया था. अब इस मामले में एडिशनल सेशन जज अभिषेक शर्मा की कोर्ट ने आरोपी को कड़ा सबक सिखाते हुए आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है.


अभियोजन पक्ष की पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर के अनुसार, यह वारदात 25 अप्रैल 2021 की शाम को घटित हुई थी. गांव का रहने वाला 30 वर्षीय आरोपी श्रवण कलंगा, जेठूराम नामक ग्रामीण के घर पर बार-बार जाकर ईंट के पैसों की मांग कर रहा था. जेठूराम ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह रकम बाद में चुका देगा, लेकिन आरोपी तुरंत नकदी लेने की जिद पर अड़ा हुआ था. 

विज्ञापन


असल में आरोपी को शराब पीने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर श्रवण ने पास ही रखी टांगी से जेठूराम के सीने पर जोरदार हमला कर दिया.


हमला इतना घातक था कि जेठूराम लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया. परिवार वाले जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, उसने रास्ते में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के भाई हुलेश कलंगा की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने केस दर्ज किया. 


तत्कालीन जांच अधिकारी बी.एस. पैंकरा ने तत्परता दिखाते हुए सबूत इकट्ठा किए और गवाहों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अदालत में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत चार्जशीट दाखिल की.


अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों को सही पाया. कोर्ट ने माना कि श्रवण कलंगा ने ही जेठूराम की जान ली है. जज ने दोषी को उम्रकैद के साथ-साथ 1 हजार रुपये के जुर्माने की सजा मुकर्रर की है. 


इसके अतिरिक्त, न्यायालय ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ को आदेश दिया है कि पीड़ित परिवार और मृतक के आश्रितों को संबल देने के लिए 1 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में 1501 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पावर सेक्टर में निकली 1,501 सरकारी नौकरियां: 26 नवंबर तक जमा करें फॉर्म

15 मिनट पहले

बलौदाबाजार में धान खरीदी में हेराफेरी पर 9 प्रभारी बर्खास्त
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: धान खरीदी में हेराफेरी, 9 प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी वसूली

31 मिनट पहले

सुप्रईम कोर्ट
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला लेवी कांड में आरोपी राकेश जैन की रेगुलर बेल की मंजूर

34 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

11 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

11 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP