रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक की मौत

C

CG Khabar

21 जुल. 2026, 01:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

जिंदा जलाया
जिंदा जलाया

रायपुर । संवाददाता: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलसे 22 वर्षीय मोहम्मद शाकिब की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. शाकिब पिछले सात दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था. यह घटना 12 जुलाई को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित एक खुले मैदान में हुई थी.


मृतक के परिजनों का आरोप है कि वाहन को लेकर हुए पुराने विवाद के बाद शाकिब के 18 वर्षीय दोस्त ने उसे शराब पार्टी के बहाने बुलाया था. वहां कहासुनी होने पर आरोपियों ने शाकिब और उसके स्कूटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया और शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया. 

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था.


शाकिब की मौत की खबर मिलते ही रविवार को गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने सरस्वती नगर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया. परिजनों ने पुलिस पर जांच में ढिलाई बरतने और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.


मामले में उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) रोबिंसन गुड़िया ने बताया कि अब तक की जांच से संकेत मिले हैं कि युवक स्कूटर जलाने गए थे और इसी दौरान शाकिब आग की चपेट में आ गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों व पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट पता चल सकेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

2 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

2 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

2 घंटे पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP