सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अख़बार पढ़ना अनिवार्य

C

CG Khabar

03 जन. 2026, 08:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

स्कूल में अखबार
स्कूल में अखबार

जयपुर । डेस्क: राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ने की आदत और सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है. राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अब अख़बार पढ़ना और पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने 31 दिसंबर को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं.


नई व्यवस्था के तहत हर स्कूल में रोज़ाना कम से कम दो दैनिक अख़बार खरीदे जाएंगे. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में हिंदी और अंग्रेज़ी के दो-दो अख़बार रखना अनिवार्य होगा, जबकि उच्च प्राथमिक स्कूलों में कम से कम दो हिंदी दैनिक उपलब्ध होंगे. अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूलों पर भी यह नियम लागू होगा. अख़बारों का खर्च जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद वहन करेगी.

विज्ञापन


दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूल शुरू होने के समय होने वाली दैनिक सभा में कम से कम 10 मिनट अख़बार पढ़ने के लिए निर्धारित किए जाएंगे. इस दौरान छात्र-छात्राएं स्वयं अख़बार पढ़ेंगे और शिक्षक उन्हें महत्वपूर्ण खबरें पढ़कर सुनाएंगे. इसके बाद रोज़ की खबरों पर चर्चा भी की जाएगी.


सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों का शब्द भंडार बढ़ाना, नियमित पढ़ने की आदत विकसित करना और आसपास की घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही, इससे छात्रों को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी.


दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि शिक्षक रोज़ अख़बार से कम से कम पांच नए शब्द चुनेंगे और उनके अर्थ छात्रों को समझाएंगे. इससे भाषा कौशल में सुधार होगा. छात्रों को राष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ खेल और अंतर्राष्ट्रीय खबरें भी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. बड़े विद्यार्थियों को संपादकीय पृष्ठ पढ़ाने की भी सलाह दी गई है.


गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सरकारी स्कूलों में इसी तरह की व्यवस्था लागू की थी. अब राजस्थान सरकार की इस पहल को शिक्षा क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

10 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

13 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

13 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

13 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

18 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP