Reliance Jio का रिकॉर्ड तोड़ 52,200 Cr का IPO
मुंबई । डेस्क: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी टेलीकॉम इकाई जियो इन्फोकॉम को शेयर बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस ने सेबी से जियो के 5% हिस्सेदारी बेचने की अनुमति के लये अनौपचारिक चर्चा शुरू की है.
यदि यह मंजूर होता है, तो 52,200 करोड़ रुपये (लगभग 6 अरब डॉलर) का यह IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा, जो हुंडई मोटर इंडिया के 28,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ेगा.
वर्तमान नियमों के तहत कंपनियों को 25% पब्लिक फ्लोट रखना होता है, लेकिन रिलायंस ने सेबी से कम हिस्सेदारी के साथ IPO की छूट मांगी है, क्योंकि बाजार में इतनी बड़ी पेशकश को अवशोषित करने की क्षमता नहीं हो सकती. IPO अगले साल लॉन्च हो सकता है, हालांकि समय और आकार बाजार की स्थिति पर निर्भर करेंगे.
यह IPO मेटा और गूगल जैसे वैश्विक निवेशकों के लिये निकासी का रास्ता खोलेगा, जिन्होंने 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया था. जियो की मौजूदा वैल्यूएशन 100 अरब डॉलर से अधिक है.
रिलायंस की आगामी वार्षिक आम बैठक में जियो की लिस्टिंग पर अपडेट की उम्मीद है. एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजार की नजर जियो की लिस्टिंग और सेबी के नियमों में संभावित बदलावों पर होगी.