विकसित भारत का संकल्प होगा और भी सुदृढ़- पीएम मोदी
नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने इस राष्ट्रीय पर्व को भारत के सम्मान, गौरव और गरिमा का प्रतीक बताते हुए कामना की कि यह महापर्व सभी नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा और नवीन उत्साह का संचार करे.
एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अवसर पर 'विकसित भारत' के निर्माण का सामूहिक संकल्प और अधिक सुदृढ़ होगा.
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस को भारतीय स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया. उन्होंने राष्ट्र निर्माण के प्रति एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यह अवसर हमें मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया: “पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः. अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”
इसका अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि पराधीन राष्ट्र कभी प्रगति नहीं कर सकता, इसलिए स्वतंत्रता और एकता ही राष्ट्र की उन्नति के मूल मंत्र हैं. प्रधानमंत्री का यह संदेश राष्ट्र के प्रति समर्पण और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त आह्वान है.
गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥ pic.twitter.com/i0XjjgL38x