मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

गांव में पास्टर-पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, लगाया चेतावनी बोर्ड

H

Hupendra Sharma

08 अग. 2025, 12:37 PM 3 मिनट में पढ़ें 17

चेतावनी बोर्ड
चेतावनी बोर्ड

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के गांवों में कथित धर्मांतरण के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो रहे हैं. यहां के दो गांव बांसला और जुनवानी में ईसाई धर्म से जुड़े पास्टर्स और पादरियों के गांव में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.


ग्रामीणों ने पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून का हवाला देकर गांव की सभी सीमाओं पर प्रवेश वर्जित करने का चेतावनी बोर्ड लगाया है.

विज्ञापन


इससे पहले भी जुलाई माह में कुडाल गांव में पास्टर व पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाया गया था.


चेतावनी बोर्ड में लिखा गया है कि 'पास्टर का धर्मांतरण क्रियाकलाप वर्जित है. भारत के संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है. हमारा ग्राम जुनवानी (बांसला) में पेसा कानून (पंचायत उपबंध क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम 1996 लागू है, जिसके नियम 4 (घ) के तहत सांस्कृतिक पहचान व रुढ़ीवादी संस्कृति के संरक्षण प्राप्त हैं.


आगे लिखा गया है कि गांव में आदिवासी को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण करना हमारी संस्कृति की पहचान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आदिम संस्कृति को खतरा है. अतः हम ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर हमारे ग्राम जुनवानी में ईसाई धर्म के पास्टर और पादरी और बाहर गांव से आने वाले धर्मांतरित व्यक्तियों का धार्मिक/धर्मांतरण आयोजन के उद्देश्य से प्रवेश पर रोक लगाते हैं.

ग्राम सभा के प्रस्ताव में निर्णय

ग्रामीणों के मुताबिक जुनवानी गांव में आठ परिवार के लोग दूसरे धर्म को मानने लग गए हैं. जिसमें तीन परिवार को वापस मिलाया गया है. पांच परिवार अभी भी दूसरे धर्म का अनुसरण कर रहे हैं.


जिसके चलते गांव में आदिवासी समाज के रीति रीवाजों पर फर्क पड़ रहा है.


ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.


आदिवासी संस्कृति पर संकट

ग्रामीण राजेन्द्र कोर्राम ने बताया कि ईसाई धर्म का हम विरोध नहीं कर रहे हैं. मगर जिस तरह से गांव के भोले-भाले लोगों का मतांतरण कराया जा रहा है, उसका विरोध कर रहे हैं. 


उनका कहना है कि गांव में लगातार आदिवासी धर्म परिवर्तन कर रहे हैं. पादरी और पास्टर आकर ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करते हैं. इससे संस्कृति पर संकट आ गया है. इसी कारण उन्होंने गांव की सीमाओं पर बोर्ड लगाकर पास्टर-पादरी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है.


कांकेर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम ने इस कदम को शीतला माता और ठाकुर देव की परंपरा की रक्षा की दिशा में उल्लेखनीय बताया है.


उन्होंने इसे एक सांस्कृतिक सुरक्षा अभियान करार दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि ईसाई धर्म के कुछ लोग इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं, लेकिन गांव की संस्कृति की रक्षा के लिए यह निर्णय आवश्यक था.


कुडाल गांव से हुई शुरूआत

भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कुडाल में ग्रामीणों ने इसकी शुरुआत की थी. ग्रामीणों ने गांव के चारों ओर एक-एक बोर्ड लगाया है, जिसमें पास्टर और पादरी को गांव में घुसने पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है.


कांकेर जिले में पहला गांव कुडाल है जहां लगभग 9 मतांतरित परिवार हैं.


10 दिन पहले मतांतरित परिवार के एक महिला की मृत्यु होने के बाद कफन दफन को लेकर गांव में बवाल हुआ था, जिसके बाद ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर पास्टर पादरी को गांव में आने से सख्त मना किया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP