मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

पानी पीने की सही मात्रा: पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए

C

CG Khabar

22 सित. 2025, 09:45 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

पानी
पानी

नई दिल्ली । डेस्क: स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. लेकिन कितना पानी पीना चाहिए, इस बारे में कई लोगों को गलतफहमी होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है, लेकिन इसकी मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है. अगर पानी की सही मात्रा का ध्यान न रखा जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है.


आमतौर पर, एक स्वस्थ वयस्क पुरुष को रोजाना लगभग 3.7 लीटर तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए यह मात्रा लगभग 2.7 लीटर होती है. इस तरल पदार्थ में केवल पानी ही नहीं, बल्कि चाय, कॉफी, दूध और अन्य तरल पेय भी शामिल हैं.

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए गर्मियों में दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना पर्याप्त होता है. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के मामले में यह मात्रा 10 से 12 गिलास तक हो सकती है, क्योंकि इस दौरान मां और बच्चे दोनों के शरीर में पानी की मांग बढ़ जाती है. 


जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं, उन्हें भी अधिक पानी की आवश्यकता होती है.


शरीर के वजन के अनुसार भी पानी की जरूरत बदलती है. एक सामान्य अनुमान के अनुसार, शरीर के वजन को 2 से भाग देने पर जो संख्या आती है, उतना ही पानी रोजाना चाहिए. उदाहरण के लिए, 50 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को 25 गिलास पानी की जरूरत होती है. हालांकि, यह मात्रा व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों, मौसम और शारीरिक स्थिति पर भी निर्भर करती है.


आवश्यकता से अधिक पानी पीना गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है. ज्यादा पानी पीने से किडनी पर दबाव बढ़ता है और शरीर से सोडियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज अधिक मात्रा में बाहर निकल जाते हैं. इससे हाइपोनेट्रिमिया नामक एक गंभीर समस्या हो सकती है. 


इस बीमारी के लक्षणों में चक्कर आना, मतली, भ्रम, ध्यान की कमी और अत्यधिक थकान शामिल हैं. गंभीर मामलों में, व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है या इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ सकती है.


शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने का सबसे आसान तरीका पेशाब के रंग की जांच करना है. अगर पेशाब का रंग हल्का पीला या पारदर्शी है, तो समझ लीजिए कि शरीर को पर्याप्त पानी मिल रहा है. अगर यह गहरा पीला है, तो अधिक पानी पीने की आवश्यकता है.


याद रखें, स्वस्थ रहने के लिए पानी जितना जरूरी है, उतना ही हानिकारक अतिरिक्त पानी भी है. इसलिए, यदि कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही पानी पीना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

9 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

10 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

5 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP