बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर के यूको बैंक में चोरी की कोशिश

रायपुर के यूको बैंक में डकैती की कोशिश

H

Hupendra Sharma

01 सित. 2025, 08:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

डकैती
डकैती

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित यूको बैंक में चोरों ने चोरी की कोशिश की है. चोर खिड़की का कांच तोड़कर गैस कटर और सिलेंडर लेकर बैंक के अंदर घुसे थे. गैस कटर से लॉकर को तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए. 


पुलिस के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. चोर रविवार देर रात जोरा स्थित यूको बैंक पहुंचे और पीछे का कांच तोड़कर अंदर घुस गए.

विज्ञापन


इसके बाद अपने साथ लाए गैस कटर से लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.


चोरों ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की केबल को भी काट दिया था.


इस बीच कुछ राहगीरों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलते देख, इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची.


इस बीच पुलिस गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर चोर भाग निकले. पुलिस ने रात में ही बैंक के मैनेजर को बुलाया.


बैंक का शटर खोला गया तो पुलिस सहित मैनेजर के होश उड़ गए. अंदर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था. पीछे की खिड़की टूटी हुई थी.


लॉकर के पास गैस सिलेंडर और वेल्डिंग मशीन पड़ी हुई थी. बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत जब्त किए हैं. डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है.


इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

5 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

5 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

6 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

6 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP