सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सैनिटाइज़र से त्वचा रोग और कैंसर का खतरा: WHO

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2025, 09:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 24

sanitizer
sanitizer

नई दिल्ली । डेस्क: हाथ धोने वाले सैनिटाइज़र में इथेनॉल (एथिल अल्कोहल) की अधिक मात्रा चिंता का विषय बन गई है. यूरोपीय केमिकल एजेंसी (ECA) का दावा है कि अत्यधिक इथेनॉल के संपर्क में आने से त्वचा रोगों का खतरा बढ़ सकता है, साथ ही यह रासायनिक पदार्थ कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी ऐसे सैनिटाइज़र के उपयोग के प्रति आगाह किया है जिनमें इथेनॉल की मात्रा अधिक है.


कोरोना महामारी के दौरान हैंड सैनिटाइज़र की मांग में भारी उछाल आया था और यह आदत अब भी बनी हुई है. कई लोग साबुन और पानी के बजाय सैनिटाइज़र पर अधिक भरोसा करते हैं. हालांकि, इन हैंड सैनिटाइज़र में आम तौर पर तीन तरह के रसायन इस्तेमाल होते हैं: इथेनॉल (एथिल अल्कोहल), आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (आइसोप्रोपानॉल), या बेंजालकोनियम क्लोराइड. ये तीनों रसायन पानी में आसानी से घुल जाते हैं, इसीलिए इन्हें सैनिटाइज़र बनाने में प्राथमिकता दी जाती है. हालांकि, हाल के दिनों में बेंजालकोनियम क्लोराइड की तुलना में इथेनॉल का उपयोग अधिक बढ़ा है.

विज्ञापन


WHO के अनुसार, इथेनॉल का उपयोग कई कार्यों में होता है, यह औद्योगिक कारखानों में भी प्रयुक्त होता है और हैंड सैनिटाइज़र में भी मिलाया जाता है. इससे यह समझा जा सकता है कि इस रसायन का त्वचा के साथ अधिक संपर्क किस तरह का नुकसान पहुंचा सकता है.


कैंसरकारी एसिटालडिहाइड का निर्माण


अंतरराष्ट्रीय विज्ञान जर्नल 'क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी रिव्युज़' में प्रकाशित एक शोधपत्र में कहा गया है कि किसी भी मिश्रण में कम से कम 30% अल्कोहल होने पर ही वह रोगाणुनाशक बन सकता है. अल्कोहल की सांद्रता जितनी बढ़ती है, मिश्रण उतना ही अधिक प्रभावी होता है. हालांकि, यदि अल्कोहल की सांद्रता 60% से अधिक हो जाती है, तो यह जहाँ एक ओर प्रभावी ढंग से कीटाणुओं को नष्ट कर सकता है, वहीं दूसरी ओर यह शरीर के लिए भी हानिकारक हो सकता है.


शोधकर्ताओं के अनुसार, इथेनॉल जब मानव शरीर में प्रवेश करता है, तो रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा एसिटालडिहाइड बना सकता है, जिसे एक कैंसर पैदा करने वाला तत्व माना जाता है. इसलिए, शोधकर्ता इथेनॉल युक्त सैनिटाइज़र के बजाय एंटीसेप्टिक साबुन और पानी से हाथ धोने की सलाह दे रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

18 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP