मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

सऊदी अरब में साल 2025 में 356 लोगों दी गई मौत की सज़ा

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 09:28 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

सऊदी अरब में फांसी
सऊदी अरब में फांसी

रियाद । डेस्क: पश्चिम एशिया के प्रमुख देश सऊदी अरब ने वर्ष 2025 में मौत की सज़ा के मामलों में एक नया और चिंताजनक रिकॉर्ड बना लिया है. एक साल के भीतर सऊदी अरब में कुल 356 लोगों की मौत की सज़ा पर अमल किया गया, जो अब तक किसी भी एक वर्ष में सबसे अधिक है. 


यह आंकड़ा 2024 को भी पीछे छोड़ देता है, जब 338 लोगों को फांसी दी गई थी. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, सऊदी इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साल में इतनी बड़ी संख्या में मौत की सज़ा लागू की गई हो.

विज्ञापन


सरकारी और स्वतंत्र आंकड़ों के अनुसार, 2025 में जिन लोगों को फांसी दी गई, उनमें से अधिकांश मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराए गए थे. सऊदी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों से मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है, जिसे अधिकारियों ने ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ की संज्ञा दी है. 

इसी अभियान के तहत बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की गई थीं और लंबी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2025 में इन सजाओं को लागू किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों को इस वर्ष फांसी दी गई, वे सभी 2025 में ही गिरफ्तार किए गए हों, यह जरूरी नहीं है.


सऊदी सरकार के जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में मौत की सज़ा पाने वालों में 243 लोग ऐसे थे, जिन्हें मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में दोषी पाया गया था. इसके अलावा हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में भी कुछ सजाएं दी गईं. इससे पहले 2024 में भी सऊदी अरब ने मौत की सज़ा के मामलों में रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन 2025 के आंकड़े उस रिकॉर्ड से भी आगे निकल गए हैं.


इस बढ़ती संख्या को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सऊदी अरब की कड़ी आलोचना हो रही है. कई मानवाधिकार संगठनों ने इसे अत्यधिक कठोर और अमानवीय नीति करार दिया है. उनका कहना है कि मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में मौत की सज़ा देना आधुनिक, सहिष्णु और मानवाधिकार आधारित समाज की अवधारणा के खिलाफ है. 


आलोचकों के अनुसार, हाल के वर्षों में सऊदी अरब ने वैश्विक मंच पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश की है, ऐसे में मादक पदार्थों के मामलों में फांसी की नीति उस बदली हुई छवि के भी विपरीत जाती है.


वहीं, सऊदी प्रशासन अपने फैसले का बचाव करता रहा है. अधिकारियों का तर्क है कि देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, समाज को नशे की लत से बचाने और मादक पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए कड़ी सज़ा आवश्यक है. 


सरकार का कहना है कि मौत की सज़ा जैसी कठोर कार्रवाई से अपराधियों में भय पैदा होता है और इससे मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगता है.


गौरतलब है कि सऊदी अरब में मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में मौत की सज़ा देने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. 


हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय दबाव और मानवाधिकार संगठनों की आलोचना के चलते इसे करीब तीन वर्षों के लिए रोक दिया गया था. 


वर्ष 2022 में सऊदी सरकार ने इस नीति को फिर से लागू कर दिया, जिसके बाद से फांसी की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. 2025 के आंकड़े इस बात के संकेत हैं कि सऊदी अरब आने वाले समय में भी इस सख्त नीति पर कायम रह सकता है. (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Belonging- सोनिया गांधी की किताब
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग' पर बरपा सियासी घमासान

27 मिनट पहले

मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री
देश-विदेश

आर्थिक प्रहार से पंगु हुआ ईरान, बड़े सैन्य हमले की ज़रूरत नहीं: मार्को रुबियो

43 मिनट पहले

गुरपतवंत सिंह पन्नू - वांछित खालिस्तानी अलगाववादी
देश-विदेश

US कोर्ट ने पन्नू को डोभाल-गोयल तक न्यायिक नोटिस भेजने की दी हरी झंडी, भारत ने बताया फर्जी याचिका

2 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्रा बांग्लादेश
देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंसा: शेख हसीना की वापसी की खबर के बाद उपद्रव, कई वाहन फूंकने से एक की मौत

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
देश-विदेश

DRI ने पकड़ा 6.642 किग्रा एम्फेटामाइन, जमानत पर छूटा तस्कर फिर गिरफ्तार

4 घंटे पहले

शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

19 साल बाद खुलेगी नंदीग्राम के 'रक्तपात' की फाइल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP