शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

अमरकंटक दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 9 घायल

C

CG Khabar

28 जुल. 2026, 01:37 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

पेन्ड्रा । संवाददाता: मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जिले में पतेराटोला स्थित भाजपा कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर एक स्कार्पियो गाड़ी खेत में पलट गई. 


इस घटना में ड्राइवर सहित वाहन में मौजूद सभी 9 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल के रास्ते और सड़कें खाली होने की वजह से स्कार्पियो काफी तेज रफ्तार में चल रही थी. 


इसी दौरान अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया, जिससे चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया. गाड़ी सड़क पर लहराते हुए सीधे सड़क किनारे खेत में जा गिरी. 


हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए.


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई गाड़ी में फंसे सभी पीड़ितों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. 


फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है. सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

6 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP