नक्सलियों द्वारा प्लांट IED की चपेट में जवान घायल
नक्सलियों द्वारा प्लांट IED की चपेट में आया जवान
बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाये गये IED के ब्लॉस्ट में एक जवान घायल हो गया है. बीजापुर में चलाए जा रहे हैं एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत शनिवार सुबह जिले के उसूर थाना अंतर्गत सुरक्षाबलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर पुजारी कांकेर FOB की टीम जंगलों में निकली थी.
जानकारी के अनुसार नक्सलियों के द्वारा प्लांट प्रेशर IED की चपेट में कोबरा 206 का जवान आया. प्रेशर IED की ब्लास्ट होने पर कोबरा 206 बटालियन के जवान को बाएं पैर में चोट आई.
घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने जवान का FOB कैम्प में प्राथमिक ईलाज के दौरान चॉपर के माध्यम से हायर सेंटर रायपुर के लिए रेपर किया गया.
बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हर रोज की तरह इस रोज भी जवान एंटी नक्सल ऑफ़रेशन पर निकले थे.
जवान का पैर IED में पड़ने पर जवान घायल हुआ है. जवान का प्राथमिक इलाज के दौरान बेहतर उपचार के लिए चॉपर के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है.
फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर व समान्य है.