शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

तेंदूपत्ता बीनने वाले अजय गुप्ता का भारतीय वन सेवा (IFS) में चयन

C

CG Khabar

10 मई 2026, 05:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 7

अजय गुप्ता
अजय गुप्ता

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल से निकलकर एक युवा ने सफलता की वो इबारत लिखी है, जो आज प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने वाले अजय गुप्ता, जिनकी आजीविका तेंदूपत्ता संग्रहण और महुआ फूल बीनने जैसे कार्यों पर टिकी थी, उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक 'भारतीय वन सेवा' (IFS) में चयनित होकर अपनी मेहनत और संकल्प का लोहा मनवाया है.


अजय की इस गौरवशाली उपलब्धि पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने उन्हें फोन कर बधाई दी. मंत्री कश्यप ने अजय की सफलता को ग्रामीण और वन क्षेत्रों के युवाओं के लिए आशा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन परिवारों के संघर्ष और लचीलेपन को दर्शाती है, जो अपनी जीविका के लिए लघु वनोपज पर निर्भर हैं.

विज्ञापन


अजय ने अपनी संघर्ष गाथा साझा करते हुए बताया कि उनका बचपन जंगलों के बीच बीता है. गर्मियों की छुट्टियों में जब अन्य बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते थे, तब अजय और उनके भाई-बहन अपने माता-पिता के साथ तेंदूपत्ता और महुआ बीनने जाते थे ताकि परिवार की आर्थिक मदद हो सके. उनके माता-पिता मात्र 10वीं तक पढ़े हैं, लेकिन उन्होंने अभावों के बावजूद अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोपरि रखा.


मेधावी अजय ने 2011 में 10वीं की परीक्षा 92.66 प्रतिशत और 2013 में 12वीं की परीक्षा 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी. अपनी सफलता का श्रेय अजय ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ (CGMFPFED) की छात्रवृत्ति योजनाओं और ओबीसी वर्ग के लिए संचालित पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप को दिया. 


इन योजनाओं ने वित्तीय बोझ को कम कर उनके सपनों को नई उड़ान दी. अजय की यह कहानी सिद्ध करती है कि यदि हौसला बुलंद हो और सरकारी योजनाओं का सही सहयोग मिले, तो जंगल की पगडंडियों से निकलकर भी सफलता के शिखर तक पहुँचा जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

9 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

15 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

15 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP