रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

यूपी में 'शंकराचार्य विवाद' से फिर गहराया योगी-मौर्य टकराव

C

CG Khabar

25 जन. 2026, 06:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 8

 योगी-मौर्य
योगी-मौर्य

लखनऊ । डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच का कथित मनमुटाव एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. इस बार विवाद की वजह प्रयागराज के माघ मेले में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का धरना बना है. 


18 जनवरी को मेला प्रशासन द्वारा शंकराचार्य को उनकी पालकी से उतरकर बिना अनुयायियों के पैदल संगम स्नान के लिए जाने का निर्देश दिया गया था, जिससे नाराज होकर वे त्रिवेणी मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं.

विज्ञापन


जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए धर्म के मार्ग में बाधा डालने वालों को 'कालनेमि' (रामायण का एक राक्षस पात्र) कहकर संबोधित किया, वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य को 'भगवान' बताते हुए उनके चरणों में शीश नवाया है. 


केशव प्रसाद मौर्य ने प्रशासन के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है. दूसरी ओर, शंकराचार्य ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें इस्तीफा देने और मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने की सलाह तक दे डाली है.


यह विवाद अब भाजपा के भीतर की गुटबाजी और सरकार बनाम प्रशासन के तालमेल पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है, जिसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP