मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

कपड़े के फेरी में गांजे की तस्करी

C

CG Khabar

12 मई 2026, 01:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

गांजा तस्करी
गांजा तस्करी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पुलिस ने 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बेहद शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह सड़क किनारे कपड़े बेचने वाले आम फेरीवालों का वेश बनाकर ओडिशा से मध्य प्रदेश तक गांजे की तस्करी कर रहा था. 


पुलिस ने महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में समन्वित कार्रवाई करते हुए 378 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.9 करोड़ रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन


रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि तस्करों ने अपनी मोटरसाइकिलों में पीछे की सीट के पास विशेष लोहे के केबिन बनवाए थे. इन केबिनों में गांजा भरकर ऊपर से कपड़ों का ढेर लगा दिया जाता था, जिससे वे पहली नजर में साधारण कपड़ा विक्रेता नजर आते थे. 


पुलिस ने इस मामले में 12 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 11 वाहनों को भी जब्त किया है.


पकड़े गए तस्कर ओडिशा के बालीगुडा और तितिरी-रायगढ़ इलाकों से नशीले पदार्थों की खेप लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे. पुलिस के अनुसार, तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए यह नया तरीका अपनाया था, लेकिन तकनीकी इनपुट और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया. 


फिलहाल पुलिस इस गिरोह के पिछले रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की गहन जांच कर रही है. AI Generated Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

36 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

50 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

एक घंटा पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

एक घंटा पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

एक घंटा पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP