रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

'स्पिरिट' में प्रभास को मिले 160 Cr, तृप्ति को 6 Cr, कियारा को 3 Cr

C

CG Khabar

15 जन. 2026, 07:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

'स्पिरिट'
'स्पिरिट'

मुंबई । डेस्क: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जिसमें सुपरस्टार प्रभास का एक बेहद आक्रामक और रफ अवतार नजर आ रहा है. पोस्टर में प्रभास बिना शर्ट के, लुंगी पहने और आंखों पर काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं, जबकि अभिनेत्री तृप्ति डिमरी उनके होठों पर दबी सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं. 


इस पोस्टर ने फिल्म 'एनिमल' की यादें ताजा कर दी हैं और दर्शकों के बीच 'टॉक्सिक मस्कुलिनिटी' को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. फिल्म की कास्टिंग के साथ-साथ कलाकारों की फीस ने भी सबको चौंका दिया है. 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास इस फिल्म के लिए अपनी नियमित 150 करोड़ की फीस से 10 करोड़ ज्यादा, यानी कुल 160 करोड़ रुपये ले रहे हैं. वहीं, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जो नायक की तुलना में बेहद कम है.


दिलचस्प बात यह है कि तृप्ति से पहले यह रोल दीपिका पादुकोण को ऑफर किया गया था, लेकिन शूटिंग के समय और काम करने की शर्तों को लेकर संदीप रेड्डी वांगा के साथ हुए विवाद के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया था. 


फिल्म में तृप्ति के अलावा कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिकाओं में हैं, जिन्हें कथित तौर पर 3-3 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. 


अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. प्रभास के इस नए लुक और भारी भरकम बजट वाली यह फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

एक दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

2 दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

3 दिन पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

5 दिन पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

5 दिन पहले

सारा अली
रचना संसार

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP