सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में 'छत्तीसगढ़ महतारी' की प्रतिमा खंडित: सियासत गरमाई

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2025, 01:48 PM 3 मिनट में पढ़ें 21

छत्तीसगढ़ महतारी
छत्तीसगढ़ महतारी

रायपुर । संवाददाता: राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर स्थापित 'छत्तीसगढ़ महतारी' की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों द्वारा खंडित किए जाने के बाद पूरे राज्य में भारी गुस्सा और तनाव का माहौल है. इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है और विपक्षी दल कांग्रेस ने विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है.


इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय सरकार पर निशाना साधते हुए सुशासन पर सवाल खड़े किए. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना की रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को खंडित किया गया. बघेल ने कहा, “राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़ना जनता का अपमान है.”

विज्ञापन



छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रतिमा तोड़े जाने की कड़ी निंदा की और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “जब से राज्य में भाजपा सरकार आई है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, तीज-त्योहारों और पहचान पर लगातार हमला हो रहा है. भाजपा आदतन संस्कृति विरोधी पार्टी है. जब कांग्रेस सरकार ने यह प्रतिमा स्थापित की थी, तब भी भाजपा ने इसका विरोध किया था. संभव है कि इसी मानसिकता के लोग इस घटना के पीछे हों.”


मुख्यमंत्री साय ने कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत मिली है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, “मैंने पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने और जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.”


जैसे ही रविवार को यह तोड़फोड़ सामने आई, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने नारेबाजी की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.


छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता अमित बघेल ने पुलिस के 'पागल व्यक्ति का काम' बताने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि प्रतिमा की टूटी हुई गर्दन और केवल डॉ. नरेंद्र वर्मा के नाम वाले हिस्से को खरोंचने से यह 'एक सुनियोजित तरीके से किया गया कार्य' साबित होता है.


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नाग ने भावुक होते हुए कहा, "आज छत्तीसगढ़ की आत्मा को चोट पहुंची है. जिसने हमें जन्म दिया, उसकी मूर्ति तोड़ी गई है. जब तक न्याय नहीं मिल जाता और नई मूर्ति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा और राजोत्सव जैसे कार्यक्रमों में भी प्रदर्शन किया जाएगा."


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और नगर निगम के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि "असामाजिक तत्वों" ने वीआईपी चौक पर स्थापित प्रतिमा को खंडित किया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और तेलीबांधा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. नगर निगम ने घोषणा की है कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा जल्द ही स्थापित की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

8 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

8 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

14 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

16 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

18 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP