शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

अध्ययन: कठिन हालात में प्राइमेट्स समलैंगिक व्यवहार करते हैं

C

CG Khabar

16 जन. 2026, 05:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

बंदर
बंदर

सीजी खबर डेस्क: स्तनधारी जीवों, खासकर प्राइमेट्स (बंदर, लंगूर, एप आदि) में समलैंगिक व्यवहार कोई दुर्लभ या असामान्य घटना नहीं, बल्कि उनके सामाजिक जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है. यह निष्कर्ष हाल ही में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका ‘नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आया है.


इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के वैज्ञानिक विन्सेंट सवोलाइनेन के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में मनुष्यों को छोड़कर 491 प्राइमेट प्रजातियों के व्यवहार का विश्लेषण किया गया. इनमें से 59 प्रजातियों जिनमें लेमूर, ग्रेट एप और विभिन्न बंदर शामिल हैं में समलैंगिक व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा गया.

विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार, यह व्यवहार विशेष रूप से उन प्रजातियों में अधिक पाया गया, जो कठिन पर्यावरणीय परिस्थितियों, भोजन की कमी और शिकारियों के खतरे के बीच जीवन बिताती हैं. उदाहरण के तौर पर, बारबरी मकाक और अफ्रीका में पाए जाने वाले वर्वेट बंदर, जिन्हें सर्प और शेर जैसे शिकारियों से लगातार जूझना पड़ता है.


वैज्ञानिकों का मानना है कि अत्यधिक तनाव और संघर्ष की स्थितियों में समलैंगिक व्यवहार प्राइमेट्स के लिए तनाव कम करने, आपसी सहयोग बढ़ाने और सामाजिक गठबंधन बनाने का एक तरीका हो सकता है. यह उन्हें जीवन-संघर्ष में टिके रहने में मदद करता है.


अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन प्रजातियों में नर और मादा के आकार में बड़ा अंतर होता है जैसे माउंटेन गोरिल्ला उनमें भी समलैंगिक व्यवहार देखा जाता है. शोधकर्ताओं के अनुसार, इसे केवल यौन व्यवहार के रूप में नहीं, बल्कि एक ‘सामाजिक रणनीति’ के रूप में समझा जाना चाहिए.


वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले यह धारणा थी कि पशुओं में समलैंगिकता दुर्लभ है और केवल चिड़ियाघरों तक सीमित है. लेकिन यह नया अध्ययन दर्शाता है कि यह व्यवहार प्राकृतिक, वंशानुगत और विकास की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है, जो डार्विन के विकास सिद्धांत के भी विपरीत नहीं है.


इस शोध ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि प्रकृति में व्यवहार की विविधता को मानवीय नैतिकताओं या पूर्वाग्रहों के चश्मे से देखने के बजाय, वैज्ञानिक और विकासवादी दृष्टि से समझना अधिक जरूरी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक घंटा पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

एक दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

एक दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP