रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा के नाबालिक के शव का छत्तीसगढ़ से कनेक्शन

C

CG Khabar

03 अग. 2025, 05:06 PM 1 मिनट में पढ़ें 20

शव
शव

राउरकेला । डेस्क: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लुल्कीडीह गांव में एक नाबालिग लड़की, जो पिछले शुक्रवार से लापता थी, का शव रविवार सुबह एक जंगल में फंदे पर लटका हुआ मिला. यह घटना तलवारा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. 


पुलिस के अनुसार, लड़की शुक्रवार को जंगल में गाय और बकरियां चराने गई थी. दोपहर तक घर न लौटने पर उसके पिता ने आसपास तलाश की और नाकाम रहने पर पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार सुबह स्निफर डॉग्स की मदद से तलाश शुरू की और लड़की का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत लड़की को आखिरी बार छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति और एक स्थानीय व्यक्ति के साथ बात करते देखा गया था. 


पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, लड़की का छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क था.


सुंदरगढ़ के सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी निर्मल मिश्रा ने कहा, "हमें कुछ सुराग मिले हैं और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. लड़की की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

8 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

8 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

9 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

9 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

9 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP