बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

C

CG Khabar

31 जन. 2026, 04:27 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

सुनेत्रा पवार
सुनेत्रा पवार

मुंबई । डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. बारामती में एक विमान दुर्घटना में राकांपा सुप्रीमो और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन के महज तीन दिन बाद हुए इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. 


शनिवार को आयोजित एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से नया नेता चुना गया, जिसके बाद राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

विज्ञापन


इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे. वर्तमान में राज्यसभा सांसद 62 वर्षीय सुनेत्रा पवार अभी राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं. 


मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का नेतृत्व कर रही भाजपा, अजीत पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का पूर्ण समर्थन करेगी. अजीत पवार के असामयिक निधन के बाद पैदा हुए नेतृत्व के संकट को खत्म करते हुए एनसीपी ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी पर भरोसा जताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

7 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

8 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

18 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

18 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

18 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP