मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त

C

CG Khabar

11 अग. 2025, 02:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 28

कुत्ते
कुत्ते

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आवारा कुत्तों को आवासीय क्षेत्रों से हटाने और आठ सप्ताह के भीतर उन्हें आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है. यह आदेश कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं और रेबीज से होने वाली मौतों के बाद आया है. कोर्ट ने कहा कि कुत्तों को पकड़कर, उनकी नसबंदी और टीकाकरण कर आश्रय स्थलों में रखा जाए, जहां सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त कर्मचारी होने चाहिए. दिल्ली सरकार ने इस आदेश को लागू करने का वादा किया है.


विभिन्न देशों में आवारा कुत्तों से निपटने के तरीके

विज्ञापन


नीदरलैंड: CNVR (पकड़ो, नसबंदी, टीकाकरण, वापस छोड़ो) कार्यक्रम के तहत आवारा कुत्तों की संख्या शून्य तक कम की गई. आवारा कुत्तों को आश्रय में रखकर गोद लेने के लिए तैयार किया जाता है.


तुर्की: जुलाई 2024 में कानून लागू, जिसके तहत 40 लाख आवारा कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण, नसबंदी और गोद लेने के लिए रखा जाता है. बीमार या आक्रामक कुत्तों को इच्छामृत्यु दी जाती है.


मोरक्को: TNVR कार्यक्रम के तहत कुत्तों को पकड़कर नसबंदी, रेबीज टीकाकरण और टैगिंग के बाद मूल स्थान पर छोड़ा जाता है. खतरनाक या बीमार कुत्तों को इच्छामृत्यु दी जाती है.


यूके: परित्यक्त कुत्तों को आश्रय में रखा जाता है. सात दिनों में मालिक न मिलने पर इच्छामृत्यु संभव. पालतू जानवर छोड़ना अवैध, सजा में तीन साल जेल और भारी जुर्माना.


जापान: आवारा कुत्तों को पकड़कर संगरोध किया जाता है, फिर गोद लेने के लिए रखा जाता है. इच्छामृत्यु नियंत्रित, कुछ क्षेत्रों में गैस चैंबर का उपयोग, जो अमानवीय माना जाता है.


स्विट्जरलैंड: सख्त पशु संरक्षण कानून. पालतू जानवर छोड़ना अवैध, तीन साल तक की जेल. कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य, कुछ क्षेत्रों में प्रमाणन कोर्स जरूरी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP