बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

मद्रास HC के गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर SC की रोक

C

CG Khabar

14 जुल. 2026, 06:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाई कोर्ट के 27 मई के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए जनहित याचिका दायर करने वाले हिंदू मक्कल कत्छी के महासचिव के. सूर्य प्रशांत को नोटिस भी जारी किया है. याचिकाकर्ता ने केवल निर्धारित स्थानों पर ही पशु वध की अनुमति देने की मांग की थी.


शीर्ष अदालत ने कहा कि पहली नज़र में मद्रास हाई कोर्ट के इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा विचार किए जाने की आवश्यकता है, इसलिए अंतिम फैसला आने तक इस आदेश पर रोक जारी रहेगी.

विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि हाई कोर्ट ने स्थानीय कानूनों की अनदेखी की है. उन्होंने कहा कि 'तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम 1958' और 'पशु क्रूरता निवारण नियम 2001' के तहत 10 वर्ष से अधिक उम्र की, प्रजनन के लिए अनुपयुक्त या काम करने में अक्षम गायों के वध की अनुमति है. बशर्ते, इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा 'फिटनेस सर्टिफिकेट' (स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र) जारी किया गया हो.


इससे पहले, मद्रास हाई कोर्ट ने अपने आदेश में तर्क दिया था कि राज्य सरकार ने खुद पहले दूध उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोहत्या पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया था. 


इसके अलावा, हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के उन पुराने फैसलों का भी हवाला दिया था, जिनमें कहा गया था कि गोहत्या बकरीद या किसी अन्य त्योहार का अनिवार्य हिस्सा नहीं है. हालांकि, अब सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद हाई कोर्ट का यह फैसला फिलहाल प्रभावी नहीं रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

7 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

7 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

18 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

18 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

18 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP