बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: नशे में धुत मां के नीचे दबने से 3 महीने के मासूम की मौत

C

CG Khabar

01 जून 2026, 02:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

बच्चे का शव
बच्चे का शव

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां माता-पिता के नशे में होने की कीमत एक मासूम बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. लटोरी क्षेत्र के भंडारपार गांव में एक मां अपने तीन महीने के नवजात को गोद में लेकर चल रही थी. अत्यधिक नशे में होने के कारण महिला अचानक अपना संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई. 


इस हादसे में उसका छोटा बच्चा मां के भारी शरीर के नीचे बुरी तरह दब गया.

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से चोटिल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती चिकित्सकीय परीक्षण में डॉक्टरों ने साफ किया है कि शिशु की मौत दम घुटने और दबने की वजह से हुई है.


इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माता-पिता दोनों ही उस वक्त कथित तौर पर नशे की हालत में थे. 


फिलहाल मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP