मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

नशे में बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, 3 वेतनवृद्धि रोकी गई, तबादला

C

CG Khabar

29 जन. 2026, 02:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

निलंबित
निलंबित

अंबिकापुर । संवाददाता: सूरजपुर में नशे की हालत में विद्यालय परिसर में बंदूक लेकर पहुंचने के गंभीर मामले में शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक की तीन वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी है. कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय प्राथमिक पाठशाला मुस्लमानपारा, प्रतापपुर में पदस्थ प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक पर लगाए गए सभी आरोप पूर्णतः प्रमाणित पाए गए हैं.


जांच में संकुल प्राचार्य तथा घटना के समय उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी शिक्षकों के बयानों के आधार पर यह सिद्ध हुआ कि 21 नवंबर 2024 को सुशील कुमार कौशिक नशे की हालत में बंदूक लेकर शासकीय हाई स्कूल बरबसपुर पहुंचे थे. 

विज्ञापन


स्वयं आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने के कारण आरोपों को प्रमाणित माना गया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उन्होंने अवकाश के दौरान भी नशे की हालत में विद्यालय आकर बंदूक से जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे विद्यालय परिसर में भय का माहौल बना.


जांच प्रतिवेदन के अनुसार घटना में प्रयुक्त बंदूक को जप्त कर थाना प्रतापपुर में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है. विभागीय जांच में इस आचरण को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 के प्रतिकूल और गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया है.


सभी आरोप सिद्ध होने पर अपचारी शिक्षक को दीर्घ शास्ति के रूप में तीन वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से अवरुद्ध करने का आदेश दिया गया है. साथ ही उन्हें निलंबन से बहाल करते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय गरजापारा, टमकी, विकासखण्ड ओड़गी, जिला सूरजपुर में पदस्थ किया गया है. निलंबन अवधि को जीवन निर्वाह भत्ता तक सीमित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

10 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

11 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

11 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP