शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 3 लोगों की मौत, 12 घायल

C

CG Khabar

06 मई 2026, 06:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

सड़क हादसा
सड़क हादसा

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुधवार तड़के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाटी के पास शादी समारोह से लौट रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में पांडो परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहारपुर गांव के पांडो परिवार के करीब 30 सदस्य एक पिकअप वाहन में सवार होकर रसौकी गांव में 'चौथी' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. लौटते समय मोहार सोप चौकी क्षेत्र के उमझर घाटी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई. 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में सीता कुंवर पांडो और रामशरण पांडो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंती पांडो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.


हादसे में घायल हुए 12 लोगों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अंबिकापुर और सूरजपुर के जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 


सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क की खराब स्थिति हादसे का मुख्य कारण बनी. हालिया बारिश की वजह से कच्ची और कीचड़ भरी सड़क पर फिसलन काफी बढ़ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

6 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

6 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

7 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP