बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: टीएस सिंह देव की आमरण अनशन की चेतावनी

C

CG Khabar

27 मई 2026, 03:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

टीएस सिंहदेव
टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच गतिरोध लगातार गहराता जा रहा है. विश्रामपुर थाने के सामने चल रहा कांग्रेस का धरना अब एक बड़े आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने पुलिस के अड़ियल रवैये पर सख्त नाराजगी जताते हुए एलान किया है कि यदि प्रशासन ने शाम 6 बजे तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे. 


सिंह देव ने कहा कि मंगलवार को उनका साप्ताहिक उपवास रहता है और यदि सूर्यास्त तक समाधान नहीं निकला, तो यह उपवास अनवरत अनशन में बदल जाएगा. इस बीच, आंदोलन को और मजबूती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन


इस सियासी घमासान की शुरुआत शिवनन्दनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक विवाद से हुई. मामले में सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. कांग्रेस इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताते हुए इसे रद्द करने की मांग कर रही है. 


पार्टी का आरोप है कि जैन के घर जाकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है. 


इसी भेदभावपूर्ण कार्रवाई के विरोध में 25 मई को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे. जब पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी, तो नेता थाने के सामने ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए.


विश्रामपुर थाने के सामने चल रहा यह प्रदर्शन रात भर जारी रहा. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रात के ढाई बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर डटे रहे. इसके बाद बुधवार सुबह 11 बजे से दोबारा दोनों दिग्गज नेता मोर्चे पर तैनात हैं. 


कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो शाम 6 बजे से टीएस सिंह देव आमरण अनशन शुरू करेंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे. इस आंदोलन से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक पारा पूरी तरह गरमा गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP