बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: पति को नशा कराकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

C

CG Khabar

10 जुल. 2026, 12:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

गैंगरेप
गैंगरेप

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रामानुजनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घिनौने अपराध में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जून की रात की है. पीड़ित महिला अपने पति के साथ स्थानीय बाजार से वापस अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसके पति ने स्थानीय तौर पर चावल से बनने वाली पारंपरिक शराब 'कोसना' का अत्यधिक सेवन कर लिया, जिसके कारण वह सड़क किनारे ही बेसुध होकर सो गया. पति के अचेत होते ही वहां घात लगाकर बैठे चार बदमाशों ने महिला को घेर लिया.

विज्ञापन


आरोपी महिला को जबरन घसीटते हुए पास के एक खेत और सुनसान जंगल की तरफ ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित दंपति को मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी. इस डर के कारण सहमी हुई महिला तुरंत पुलिस के पास नहीं पहुंच सकी.


घटना के दो दिन बाद जब पीड़िता ने स्थानीय ग्रामीणों को अपने साथ हुई इस आपबीती के बारे में बताया, तो ग्रामीणों ने उसे ढाढस बंधाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.


सूरजपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिषेक पैकरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP