गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: युवती पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल जाते तोड़ा दम

C

CG Khabar

27 जुल. 2026, 12:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

चाकू से हत्या
चाकू से हत्या

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार की देर शाम जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क इलाके में एक 19 वर्षीय युवती पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया. 


हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


मृतका की पहचान लटोरी क्षेत्र की रहने वाली राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. 


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके. 


शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है.


मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है कि अस्पताल में इलाज के दौरान युवती ने अपना मोबाइल फोन अनलॉक करके पुलिस के हवाले किया था. पुलिस अब कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा के आधार पर हत्या के कारणों तथा संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. 


स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया, हालांकि इस बिंदु पर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

8 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

8 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

एक दिन पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

एक दिन पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP