सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत

C

CG Khabar

12 जुल. 2026, 01:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार की रात हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. पुलिस दोनों ही मामलों की बारीकी से जांच कर रही है.


पहला हादसा मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत नर्मदापुर-बिजलहवा मुख्य मार्ग पर रात करीब 8 बजे हुआ. यहाँ तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक हवा में उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे. 

विज्ञापन


इस दर्दनाक दुर्घटना में लुंड्रा के रहने वाले 23 वर्षीय अर्जुन लोहार और सीतापुर के कोट निवासी 22 वर्षीय गुड्डू राम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय विफल कुमार माझी को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. 


लेकिन इलाज के दौरान विफल ने भी दम तोड़ दिया.


परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, विफल कुमार अपने दोस्त गुड्डू राम के साथ मैनपाट घूमने गया था और वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया. 


वहीं दूसरी तरफ, अर्जुन लोहार की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी और वह अपनी ससुराल नर्मदापुर जा रहा था. शुरुआती पुलिस जांच में साफ मौसम के बीच तेज रफ्तार को ही इस भयानक हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.


सड़क हादसे की दूसरी घटना नेशनल हाईवे-43 पर सेदम बाजार के पास घटित हुई. यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में देवरी निवासी 48 वर्षीय रीता एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सुखन एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 


दोनों सीतापुर से अपने घर वापस लौट रहे थे. फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात ट्रक ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

15 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

15 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP