सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

भिलाई के होटल में म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत

C

CG Khabar

09 जुल. 2026, 01:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

शव
शव

भिलाई । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में भिलाई के एक होटल में 19 वर्षीय म्यूजिक आर्टिस्ट शादाब की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. जवाहर नगर (अटल आवास) निवासी शादाब पियानो बजाता था और मंगलवार शाम को अपने से 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल कुणाल पहुंचा था. 


घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने सुसाइड की बात को सिरे से खारिज करते हुए युवती पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है. भाई अल्ताफ शेख का दावा है कि शादाब के शरीर पर चोट के कई निशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि युवती ने पहले शादाब को बेल्ट से पीटा और फिर खुद का हाथ व गर्दन ब्लेड से काटकर उसे डराया-धमकाया. 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद युवती रात भर शव के साथ कमरे में ही मौजूद रही.


होटल के सीसीटीवी फुटेज और दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे जब दोस्त होटल पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था. काफी देर इंतजार करने के बाद सुबह करीब 6 बजे युवती अकेले कमरे से बाहर निकली और फिर कुछ देर बाद अंदर चली गई. इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे जब दोबारा दरवाजा खटखटाया गया, तब जाकर कमरा खुला. 


अंदर शादाब का शव बेड पर पड़ा हुआ था और छत के पंखे से एक स्कार्फ का फंदा लटका मिला. दोस्तों के अनुसार, शादाब का अपनी पुरानी प्रेमिका से ब्रेकअप हो चुका था और उसने उसे हर जगह ब्लॉक कर दिया था. 


लेकिन मंगलवार को अचानक उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड का फोन आ गया, जिससे उसकी मौजूदा प्रेमिका भड़क गई और दोनों के बीच भारी विवाद हुआ. फिलहाल पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है, लेकिन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. 


सुपेला थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और पीएम रिपोर्ट के आधार पर हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

12 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

12 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

16 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

17 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP