रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़कर BSF को सौंपेगी सुवेंदु सरकार

C

CG Khabar

21 मई 2026, 08:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य सरकार अब अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने और निर्वासन के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. नबन्न में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 14 मई, 2025 को ही इस संबंध में आदेश जारी किया था, लेकिन पिछली सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. 


अब इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर, 2024 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासी (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) जो नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. 


हालांकि, इस कानून के दायरे से बाहर के अन्य सभी अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेकर डिपोर्ट किया जाएगा. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अब अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान करेगी और उन्हें BSF के हवाले करेगी, जो आगे बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) के साथ उनके निर्वासन की प्रक्रिया पूरी करेगी.


इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 27 किलोमीटर लंबी बाड़ लगाने और सीमा चौकियां बनाने के लिए BSF को जमीन सौंपने की भी घोषणा की. 


उन्होंने बताया कि बंगाल की 2,200 किलोमीटर लंबी सीमा में से 1,600 किलोमीटर पर बाड़ लगाई जाएगी. 


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के कारण बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी थी, जबकि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है. 


राज्य सरकार के इस कड़े कदम को पड़ोसी राज्य असम की तर्ज पर देखा जा रहा है, जहां पहले ही इस प्रक्रिया के तहत कई प्रवासियों की पहचान की जा चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP