सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

ईरान की अशांति में 10 विदेशी खुफिया एजेंसियों का हाथ: IRGC

C

CG Khabar

25 जन. 2026, 07:13 PM 1 मिनट में पढ़ें 12

तेहरान हिंंसा
तेहरान हिंंसा

तेहरान । डेस्क: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने शुक्रवार को दावा किया कि देश में हाल ही में हुई 'आतंकवादी' घटनाओं और अशांति के पीछे कम से कम 10 विदेशी खुफिया सेवाओं का हाथ है. IRGC के आधिकारिक आउटलेट 'सेपाह न्यूज' पर जारी एक बयान के अनुसार, इन घटनाओं को ईरान की क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालने वाली एक विफल 'अमेरिकी-इजरायली योजना' का हिस्सा बताया गया है. 


बयान में आरोप लगाया गया कि जून में हुए एक संघर्ष के बाद आंतरिक अराजकता फैलाने और सैन्य हस्तक्षेप को बढ़ावा देने के लिए एक विदेशी 'कमांड रूम' स्थापित किया गया था.

विज्ञापन


IRGC ने जानकारी दी कि जून से दिसंबर के अंत तक चलाए गए अभियानों में 'सुरक्षा विरोधी नेटवर्क' से जुड़े 735 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 743 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं. 


वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने इन विरोध प्रदर्शनों को अमेरिका और इजरायल समर्थित एक 'अर्ध-तख्तापलट' (quasi-coup) करार दिया है. 


गौरतलब है कि ईरान में पिछले महीने आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुए प्रदर्शनों ने बाद में हिंसक और राजनीतिक रूप ले लिया था, जिसका आरोप ईरानी अधिकारी लगातार बाहरी ताकतों पर लगा रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP