रायपुर में मालगाड़ी के चक्के पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे के बाद अप और डाउन मार्ग की सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच कर मरम्मत काम शुरू कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उरकुरा से आरएसडी जाने वाली लाइन में हुआ है. फिलहाल पहिए के वापस पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है.
रेलवे की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.
बताया जा रहा है कि इस हादसे की वजह से अमृतसर से चलकर बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और सालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस काफी देर से उरकुरा स्टेशन के पास खड़ी है.
रेलवे की टीम जल्द से जल्द मेंटेनेंस कार्य को खत्म कर रुट को यथावत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इस हादसे के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं.